Deoria news:सर्विस लांस सेल द्वारा जीआरपी गोरखपुर में 248 खोए हुए मोबाइल किया बरामद
सर्विलांस सेल , द्वारा जीआरपी गोरखपुर ने 248 खोए मोबाइल किया बरामद।
देवरिया।
गोरखपुर। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) अनुभाग गोरखपुर ने खोए हुए मोबाइलों की बरामदगी में एक और बड़ी सफलता दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र (IPS) के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों में जाकर 248 एंड्रॉयड मोबाइल फोन खोज निकाले। इनकी कुल कीमत लगभग ₹55 लाख आंकी गई है।
वरिष्ठ अधिकारियों — एडीजी रेलवे प्रकाश डी, आईजी रेलवे राजेश डी, तथा डीआईजी रेलवे लखनऊ सुधा सिंह — के मार्गदर्शन में जारी इस विशेष अभियान में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे गोरखपुर विनोद कुमार सिंह ने प्रत्यक्ष नेतृत्व किया। उनके पर्यवेक्षण में वर्ष 2025 में अब तक जीआरपी गोरखपुर द्वारा 1570 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं।बीते दो महीनों में बरामद मोबाइलों में अधिकांश की कीमत ₹30,000 से ₹35,000 तक रही, जबकि कुछ प्रीमियम मोबाइल ₹80,000 तक के पाए गए। सर्विलांस सेल की टीम — प्र०नि० अजय कुमार मौर्य, का० दीपक कुमार,का० बृजेश यादव ने लगातार कई जिलों और प्रांतों में जाकर स्थानीय पुलिस की मदद से इन मोबाइलों को सुरक्षित बरामद किया।19 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक रेलवे कार्यालय गोरखपुर में एक कार्यक्रम आयोजित कर सभी मोबाइलों को उनके स्वामियों को सौंपा गया। अपने खोए मोबाइल दोबारा पाकर लोग बेहद उत्साहित दिखाई दिए और जीआरपी गोरखपुर की कार्यशैली की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।



