Deoria news:सरदार पटेल देश की एकता के सूत्रधार थे दीपक मिश्र शाका

सरदार पटेल देश की एकता के सूत्रधार थे— दीपक मिश्रा शाका

विधायक आवास से गाजे बाजे के साथ निकली एकता यात्रा

बरहज
लौह पुरुष सरदर भाई पटेल की 150वीं जयंती के – पर राष्ट्रीय एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में स्कूली बच्चों ने करीब तीन किमी तक मानव श्रृंखला बनाकर सरदार पटेल के नारे लगाए।
पदयात्रा को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कुछ दूरी तक कार्यकर्ताओ के साथ पैदल मार्च किया। बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका के नेतृत्व में यह पद यात्रा उनके पैतृक निवास बकुची मिश्र से शुरू होकर दोहनी, महुई मिश्र, होते हुए मरकडा चौराहे तक लगभग 4 किमी तय की गयी। आगे आगे घुड़सवार तिरंगा लिए हुए चल रहे थे। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गाने पर लोग सरदार पटेल के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। विधायक दीपक मिश्रा के मरकडा पहुंचने पर अनुपम मिश्रा,सनी मिश्रा और अभिषेक मिश्रा सहित ग्रामीणों ने फूलों की बर्षा से स्वागत किया।
कृषि मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल जीवट व्यक्ति थे।उन्होंने भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए आजादी के बाद जो काम किया वह एतिहासिक है। बरहज विधायक ने कार्यक्रम में आए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनाथ मिश्रा, कार्यक्रम का संचालन रामजी सिंह ने किया।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह,रामजी सिंह,निखिल सिंह राजा , प्रतिनिधि संदीप सिंह, टिंकू, अमित सिंह बबलू,पूर्व प्रमुख विक्रांत मिश्रा, कामेश्वर तिवारी, ऋषिकांत दीक्षित, हैप्पी मिश्रा, सूर्य प्रकाश कुशवाहा, सूर्य प्रकाश मिश्रा, अभिषेक मिश्रा,अनुपम मिश्रा,शिवम पाण्डेय, मनोज मिश्रा,राकेश गिरी आदि ने लोगों ने यात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button