Deoria news, मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाएगी
मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई
देवरिया।
समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह के कपरवार आवास पर शनिवार को समाजवादी आंदोलन के प्रणेता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद करने से हुई।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी विधानसभा उपाध्यक्ष राजन मिश्र, जितेन्द्र यादव, बबलू सिंह, रामप्रसाद यादव, राजाराम साहनी, अनिल यादव, राम प्रसाद यादव, विनोद यादव,अभिषेक यादव, राजकुमार बारी, सचिन राजभर, संदीप, आदित्य समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने मुलायम सिंह यादव की विचारधारा और संघर्षों पर प्रकाश डाला तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
अर्जुन सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव गरीब, किसान और मजदूरों के सच्चे नेता थे। उनके सपनों को साकार करना ही सपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाजवादी मूल्यों को आगे बढ़ाने की एकजुटता व्यक्त की।



