Deoria news:एफ आर सटी से बेटी बिबाह के लिए, राम ध्यान कुशवाहा को मिला 2 लाख का सहयोग

Deoria today news

एफआरसीटी से बेटी विवाह को भलुअनी के रामध्यान कुशवाहा को मिला दो लाख का सहयोग
देवरिया।
नगर पंचायत भलुअनी के वार्ड नंबर 10 रामनगर इसरौली के रामध्यान कुशवाहा की बेटी के विवाह के लिए एफआरसीटी के सदस्यों द्वारा 214567 रुपए की धनराशि सहयोग के रूप में दी गई है। यह सहयोग 10 नवंबर से 25 नवंबर तक एफआरसीटी के सदस्यों द्वारा सीधे बेटी के पिता के खाते में 40 रुपए की दर से दिया गया है।साथ ही देवरिया जनपद के पथरदेवा निवासी राजेश मद्धेशिया को भी 215822 रुपए की धनराशि प्राप्त हुई है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश कुशवाहा व जनपद देवरिया के जिलाध्यक्ष शुभम शर्मा ने बताया कि नवंबर माह में संस्था द्वारा बेटी विवाह में प्रदेश में कुल छह परिवारों को 12 लाख 87 हजार 878 रुपए की धनराज प्रदान की गई।मार्च 2025 से शुरू हुए इस योजना में संस्था के सदस्यों द्वारा अब तक 48 बेटियों के विवाह के लिए 48 लाख से ऊपर की धनराशि दी गई है।इस संस्था द्वारा आकस्मिक निधन और बेटी विवाह के लिए सदस्यों द्वारा अधिकतम 50 रुपए के हिसाब से सीधे नामिनी के खाते में सहयोग के रूप में दिया जाता है।इस संस्था में उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 57 हजार सदस्य रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। संस्था उत्तर प्रदेश में 31 अक्टूबर 2024 से संचालित है। इसके साथ उत्तराखंड, नई दिल्ली,मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ व झारखंड में भी 31 अक्टूबर 2025 से कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button