Deoria news, रेलवे प्रबंधक वाराणसी को पत्र लिखकर स्टेशन पर संसाधन मुहैया करने की, मांग
Deoria today news
रेलवे प्रबंधक वाराणसी को पत्र लिखकर स्टेशन पर संसाधन मुहैया करने की की मांग। कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह
अमिट रेखा, बरहज देवरिया।
कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह ने क्षेत्रीय रेलवे प्रबंधक वाराणसी को पत्र लिखकर स्टेशन पर सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है, जिस पर प्रबंधन ने सहमति जताई है।
बरहज रेलवे स्टेशन पर शुद्ध पेयजल, मुसाफिरखाना, यात्री विश्रामगृह, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिससे लोग यहां से मुंह मोड़ रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा से लेकर शिवरात्रि तक यहां मेला का आयोजन किया जाता था, लेकिन सुविधाओं के अभाव में यह रेलवे स्टेशन अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है।
रवि प्रताप सिंह ने बताया कि रेलवे प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन को पत्र देकर सुविधा मुहैया करने का अनुरोध किया गया है, जिस पर उन्होंने जांच कर यथाशीघ्र शौचालय निर्माण, अतिथि गृह निर्माण एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए हामी भरी है।
यह शुरू से ही व्यापार का केंद्र रहा है, लेकिन धीरे-धीरे संसाधन कम होते गए और यहां से व्यापारी मुंह मोड़ते गए। रेलवे स्टेशन की कायाकल्प को लेकर भोला तिवारी, श्रीप्रकाश पाल, शम्भू कुशवाहा, कैलाश शर्मा,राधारमण पाण्डेय, रवि तिवारी, कमलेश शुक्ला, जितेंद्र जायसवाल सहित आदि लोगो ने कहा कि अब रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं मुहैया होने से बरहज को एक नई दिशा मिलेगी।



