Mumbai news:अनिकेत भाऊ 11 उंबरकोड टीम ने डीकेएम कप जीता

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
मुंबई: नवी मुंबई के नेरुल सारसोले में आयोजित डीकेएम कप 2023 टेनिस बॉल ओवरआर्म क्रिकेट टूर्नामेंट अनिकेत भाऊ ११ ऊंबरकोड टीम विजेता हुई है। विजयी टीम को 33333 रुपये का चेक और एक आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई,।जबकि उपविजेता कालकाई स्पोर्ट्स क्लब पीतलवाड़ी टीम को 22222 रुपये का चेक और एक ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं आई जननी माता चरई टीम तीसरी क्रमांक पर और कांगोरीगढ़ 11 सडेकोड टीम को चौथे नंबर पर रहीं। इन दोनों ही टीमों को 8888 रुपए का धनादेश व ट्रॉफी दी गई।सह्याद्री ग्रामीण क्रिकेट एसोसिएशन पोलादपुर के अंतर्गत टेनिस क्रिकेट ओवरआर्म प्रतियोगिता का आयोजन दत्तात्रेय स्पोर्ट्स क्लब करंजे पायटेवाडी द्वारा किया गया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह गुरुवर्य दशरथ पवार, उद्योजक राम रींगे, सामाजिक कार्यकर्ता सोनू पवार, सह्याद्री ग्रामीण क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रकांत मोरे, अमित घाडगे की उपस्थिति में बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में 32 क्रिकेट टीमों ने भाग लिया। नॉकआउट राउंड में विशेष चार टीमों को दिवंगत संतोष पानसे की स्मृति में टी-शर्ट दी गई। इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक सूरज पार्टे (उंबरकोड), सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज राज विसापुरकर (पितलवाडी) 7 विकेट, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज निखिल सकपाल (उंबरकोड) 67 रन, सीरीज के हीरो सचिन सालेकर (सडेकोंड) 97 रन यह फैसला हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button