MauNews:चर्चितसांसद ब्रजभूषण सिंह विधायक स्व सुधाकर सिंह के घर पहुंच कर उनको दी श्रद्धांजलि। व्यक्त किया शोक संवेदना
Mau today news
घोसी। मऊ। गोंडा के सांसद एवं भारतीय कुस्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह अपने हेलीकॉप्टर से विधायक स्व सुधाकर सिंह के घोसी के दादनपुर अहिरौली स्थित आवास पर पहुंच कर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही स्व सुधाकर सिंह के दोनों पुत्रों सुजीत सिंह, अजीत सिंह के साथ परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ हर तरह का सहयोग करने की बात कही।
सांसद ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि स्व सुधाकर सिंह जननेता थे। वे वंचितों, किसानों, नौजवानों, बुनकरों के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष करते रहे। इसी के चलते विपरीत परिस्थितियों में भी घोसी, मधुबन से कई बार विधायक रहे। स्व सुधाकर सिंह जी छात्र जीवन से ही जननेता थे। कभी भी अपने उसूलों से समझौता नहीं किया। उनका असमय निधन बहुत ही दुःखद रहा। साथ ही उनके पुत्र एवं पूर्व प्रमुख सुजीत सिंह को सांत्वना देने के साथ हर तरह का सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, सपा नेता राजेंद्र पाण्डेय, हरिश्चंद्र पांडेय, प्रमुख डॉ रामकृष्ण यादव, मौलाना शम्स तबरेज,आकिब सिद्दीकी, अंकित सिंह गांधी, खुर्शीद खान, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।



