Jabalpur news:शक्ति नगर चौपाटी में 45 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, 4 बदमाशो ने दिया वारदात को अंजाम
A 45-year-old man was stabbed to death at Shakti Nagar Chowpatty; four miscreants carried out the crime.

जबलपुर के गढ़ा थानांतर्गत शक्तिनगर चौपाटी में बीती देर रात दुकान लगाने वाले मोनू चक्रवती को क्षेत्र में रहने वाले चार बदमाशो ने चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया।जहा इस घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई।सीएसपी आशीष जैन ने बताया पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पीएम के लिए मेडिकल कालेज भेजते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।वही अन्य की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है ।पुलिस ने बताया की मोनू चक्रवती दुकान पर था जहाँ पुरानी रंजिश को लेकर अमन चक्रवती, रोहित बाबा,ताशु यादव और नंदू तिवारी ने विवाद कर चाकू से हमला कर दिया।जिससे मोनू की मौत हो गई।वही एक आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया गया है अन्य की तलाश की जा रही है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



