Deoria news, 15 दिन में पीपे का पुल नहीं लगा, तो होगा जन आंदोलन

Deoria today news

15 दिन में पीपे का पुल नहीं लगा तो, होगा जन आंदोलन
देवरिया।
बरहज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत परसिया देवार के लोगों का कहना है कि बीते दो वर्षों से लोक निर्माण विभाग की उदासीनता के चलते सरयू नदी पर पीपा पुल समय से नहीं लगाया जा रहा है जिससे आम जनमानस को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है !
ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव ने बताया कि 15 नवंबर तक हम लोगों के गांव सहित अन्य जनपदों के लोगों को आने जाने के लिए सरकार की तरफ से पीपा पुल लगवा दिया जाता था जिससे लोग आसानी से बरहज बाजार जाकर अपना व्यापार करते थे लेकिन आज के समय में कभी-कभी नाव समय से न मिलने पर दूध व्यवसाईयों को हजारों का नुकसान होता है यही नहीं दवा इलाज के लिए भी लोगों को रात्रि के समय में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
छोटेलाल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के तरफ से दो नाव संचालित किया जाता है लेकिन सूर्य ढलते ही नाव का संचालन बंद हो जाता है ऐसे में हम दियारा क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कई बार ऐसा होता है की जाड़े के समय में बसेरा का भी सहारा लेना पड़ता है यदि पुल लग जाता तो इस तरह की दिक्कत नहीं होती!
रमाशंकर यादव ने बताया कि हम लोगों का मुख्य व्यवसाय दूध है हम लोग दूध लेकर प्रतिदिन बाजार जाते हैं और उससे जो आमदनी होती है उसी से परिवार का भरण पोषण होता है रात्रि के समय में यदि कोई बीमार होता है तो उसे कराहते हुए पूरी रात गुजारनी पड़ती है सरकार की तरफ से हम दियारा वासियों के सुविधा तो दी जाती है लेकिन सुविधा उपलब्ध होने तक यहां के लोग अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे हैं।
नंदलाल का कहना है की बरसात के समय में हम लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। लोगों का कहना है कि यदि 15 दिनों के अंदर पीपा पुल नहीं लगाया जाता है तो हम लोग जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button