Gazipur News :जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न, 2026–27 के लिए स्थल चयन व लक्ष्य निर्धारण के निर्देश
Gazipur today news
Gazipur News :जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक सम्पन्न, 2026–27 के लिए स्थल चयन व लक्ष्य निर्धारण के निर्देश
गाजीपुर, 16 दिसम्बर 2025:
मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2026–27 के वृक्षारोपण कार्यक्रम को लेकर सभी संबंधित विभागों को शीघ्र स्थल चयन कर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वर्ष 2026–27 में कराए जाने वाले वृक्षारोपण के लक्ष्य को 1238 ग्राम पंचायतों में औसतन 4093 पौध प्रति ग्राम पंचायत के अनुसार ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) में सम्मिलित किया जाए।
बैठक में जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, प्रभागीय निदेशक अजीत प्रताप सिंह सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



