Gazipur News :बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
Gazipur today news
Gazipur News :बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
गाजीपुर, 19 दिसम्बर 2025। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष, गाजीपुर में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ तथा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ 100 दिवसीय बाल विवाह उन्मूलन अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक करना इस अभियान की सफलता के लिए आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुलिस विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर रोस्टर के अनुसार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि गठित समिति के सभी सदस्य बैठक एवं कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रोबेशन अधिकारी सहित समिति के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



