नक़ाब विवाद पर AIMIM का हमला, जुनेद उल्ला खान बोले-यह मुस्लिम महिलाओं की इज़्ज़त और आज़ादी पर चोट

नक़ाब विवाद: AIMIM ने भाजपा नेतृत्व से सख्त कार्रवाई की मांग

जबलपुर की AIMIM पार्टी के लीगल सेल के अधिवक्ता जिला अध्यक्ष जुनेद उल्ला खान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम महिला के चेहरे से नकाब हटाने को लेकर जो शर्मनाक हरकत की है वह निहायत ही अफसोस जनक है और यह नारी सम्मान नारी सम्मान के भी विरुद्ध हे इस पूरे प्रकरण को मुस्लिम महिलाओं की इज़्ज़त और आज़ादी से जुड़ा मामला बताते हुए कहा कि इस तरह की बयानबाज़ी न केवल असंवेदनशील है,बल्कि समाज में नफरत और तनाव को बढ़ावा देने वाली है। उन्होंने *भाजपा नेतृत्व से* मांग की कि ऐसे बयानों पर सख्त कार्रवाई की जाए।वहीं,विपक्षी दलों ने भी संजय निषाद के बयान की निंदा करते हुए इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि निकाब विवाद अब केवल एक घटना तक सीमित नहीं रह गया है,बल्कि यह सियासी बयानबाज़ी का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है, जिसका असर आने वाले समय में राजनीति और सामाजिक सौहार्द पर पड़ सकता है।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button