Deoria news, निशुल्क जांच शिविर में 300 लोगों का हुआ जांच

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

निःशुल्क जांच शिविर में तीन सौ लोगों का जांच हुआ
देवरिया। बरहज तहसील क्षेत्र के सतराव में स्थित डॉक्टर रामनिवास के मकान में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन उदय मेडिकल स्टोर पर किया गया।इसमें हड्डी, जोड़, सायटिका, स्लिप डिस्क,घुटना का दर्द, गठिया जोड़ो का जामव, नशों की जांच कर निःशुल्क दवाएं दी गई।इस जांच शिविर में 300 मरीजों को जांचकर दवा दी गई।70 मरीजों की शुगर और यूरिक एसिड की जांच की गईं। इस जांच शिविर का आयोजन उदयभान कुशवाहा ने किया। यह ॐ शिवाय आर्थो न्यूरो फिजियो केयर क्लीनिक सलेमपुर के सौजन्य से किया गया।डॉ यशपाल सिंह,डॉ आलोक पाठक और प्रशांत मिश्रा ने लोगों परामर्श दिया गया।जिला चिकित्सालय से आए डा. यशपाल सिंह बताया कि निःशुल्क जांच शिविर स्वास्थ्य सेवाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो लोगों को मुफ्त में डॉक्टरी सलाह, सामान्य जांच (जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर, आँखें, टीबी, एचआईवी, हेपेटाइटिस) और दवाएं प्रदान करते हैं, खासकर ग्रामीण और जरूरतमंद इलाकों में,जिससे बीमारियों का जल्दी पता चलता है और जागरूकता बढ़ती है। उसे देखते हुए इनसे बचने के लिए सभी लोगों को हर छह महीने में अपने शरीर की सभी जांचें करानी चाहिए। इस दौरान डॉ आलोक पाठक,बेबी मिश्रा,दीपक सिंह, डॉ अश्वनी, संदीप शुक्ला, डॉ हरि शंकर गुप्ता, डॉ पवन शुक्ला, डॉ रघुवीर सिंह,नीरज यादव परवेज आलम,आर्यावर्त, आकाश चंदा, निक्कू सिंह, रविशंकर यादव, साक्षी,आदि लोगों ने जांच और दवा वितरण में सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button