Azamgarh news:ध्रुव कुमार सिंह ने दिखाई हरी झंडी, राष्ट्रीय मैराथन का भव्य शुभारंभ
हरी झंडी के साथ शुरू हुआ खेलों का उत्सव, ध्रुव कुमार सिंह रहे केंद्र में

खेल और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की दिशा में ध्रुव कुमार सिंह का सराहनीय कदम
आजमगढ़।जनपद के बिंद्रा बाजार में राष्ट्रीय स्तर की नेशनल मैराथन का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अधिकारी आस्था जायसवाल की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।मैराथन में देश के विभिन्न राज्यों से आई युवतियों एवं बालिकाओं ने भाग लिया।
प्रतिभागियों ने पूरे जोश, ऊर्जा और अनुशासन के साथ दौड़ में अपना शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन स्थल पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और खेल भावना का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत हुआ।
इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवतियों और बालिकाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम हैं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री की नीतियों का मूल उद्देश्य युवाओं को शिक्षा और खेल के माध्यम से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को जागरूक कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रही है, ताकि वे सरकारी नौकरियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भागीदारी और मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सकें।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और स्वस्थ, अनुशासित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
जिला अध्यक्ष के प्रेरक संदेश ने युवाओं में नया उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा भर दी।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन, आयोजकों और स्वयंसेवकों की भूमिका भी सराहनीय रही। समाचार लिखे जाने तक मैराथन दौड़ का सिलसिला जारी रहा,



