Azamgarh news :आजमगढ़ में शीतलहर का कहर, गलन से जनजीवन बेहाल

आजमगढ़ में शीतलहर का कहर, गलन से जनजीवन बेहाल

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आजमगढ़ जनपद में शीतलहर और सर्द हवाओं के चलते ठंड में जबरदस्त बढ़ोतरी हो गई है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को आसमान में बादलों की मौजूदगी और धुंध के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही।
ठंड का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की चेतावनी जारी की है। न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे गलन भरी ठंड ने लोगों को कंपकंपी छुड़ा दी है। वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। जिले में पिछले एक सप्ताह से बादलों की आवाजाही बनी हुई थी, लेकिन बादलों के छंटते ही शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया। सर्द हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
बीते चार दिनों से दोपहर बाद निकल रही धूप भी सर्द हवाओं के आगे बेअसर साबित हो रही है। शनिवार देर शाम से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button