Azamgarh news :गैंगेस्टर एक्ट का वांछित एवं शातिर अपराधी अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार
गैंगेस्टर एक्ट का वांछित एवं शातिर अपराधी अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक, आजमगढ़ द्वारा जनपद आजमगढ़ में अपराध एवं संगठित गिरोहों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी अभियान के तहत आज दिनांक- 28.12.2025 को थाना तहबरपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना अतरौलिया पर पंजीकृत गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ में अपहरण, चोरी, नकबजनी तथा संगठित अपराध से संबंधित कई गंभीर अभियोग पूर्व से दर्ज हैं।
दिनांक 12.12.2025 को समय करीब 09.55 बजे थाना तहबरपुर पुलिस द्वारा ओहनी अंडरपास के पास नहर मोड़, बहद ग्राम मकदूमपुर से अभियुक्त विजय कुमार पुत्र जगबन्धू, निवासी: ग्राम अचलीपुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र: लगभग 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर एवं एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।



