Azamgarh news :विद्यालय से चोरी हुए लैपटॉप के साथ आरोपी गिरफ्तार

विद्यालय से चोरी हुए लैपटॉप के साथ आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
रामू चौहान पुत्र श्रवण कुमार चौहान, प्रबंधक श्रवण इंटर कॉलेज, ग्राम गंगापुर काजी, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।
वादी द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 19/20.12.2025 की रात्रि 10.00 बजे से 03.00 बजे के मध्य अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय के कार्यालय का ताला व अलमारी तोड़कर नकदी, दो लैपटॉप (Acer, Dell), जियो वाई-फाई सेट-टॉप बॉक्स को क्षतिग्रस्त कर, साथ ही विद्यालय के महत्वपूर्ण मूल अभिलेख (अंकपत्र, प्रमाणपत्र, मान्यता पत्र आदि) चोरी कर लिए गए।
उक्त सूचना के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 379/25 धारा 305/331/324 बीएनएस बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 संजय कुमार सिंह द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान सुरागरसी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए तथा धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी सदर आजमगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक 28.12.2025 को उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमे का सफल अनावरण किया गया। मुखबिर की सटीक सूचना पर दयालपुर मोड़ से समय 09.45 बजे प्रातः अभियुक्त तारकेश चौहान पुत्र रुदल चौहान, निवासी ग्राम उत्तरगावां, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ को एक अदद चोरी के लैपटॉप (Acer) के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संलिप्त अन्य अभियुक्तों—
1. सूरज पुत्र खऱपत्तू चौहान, निवासी ग्राम उत्तरगावां
2. एक अन्य अज्ञात अभियुक्त, निवासी ग्राम दयालपुर के नाम भी प्रकाश में आए हैं। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button