Azamgarh News: पूर्व विधायक का जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया*

सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़*

लालगंज (आजमगढ़ ) पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह का 77वां जन्मदिवस शगुन मैरिज हाल मे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमापति राम त्रिपाठी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा व पूर्व सांसद देवरिया की उपस्थिति मे समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्यअतिथि रमापति राम त्रिपाठी पूर्व सांसद देवरिया ने कहा कि नरेंद्र सिंह की गणना प्रदेश के ईमानदार नेताओं में है। अपने कार्यों से पूरे प्रदेश में एक अमिट छाप छोड़ी है। यह हमारे बड़े भाई के रूप है। इन्होंने राजनीति मे आगे बढ़ाया है। हम चाहते है की नरेन्द्र सिंह भविष्य मे किसी पद पर शुशोभित हो।
नरेन्द्र सिंह ने अपने सामाजिक जीवन का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक के रूप में किया। उसके बाद राजनीतिक जीवन में आए। विधायक , भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष , भाजपा प्रदेश महामंत्री, शिक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक सहित अन्य पदों पर रहे। हम आपके यशस्वी व दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं व्यक्त करते हैं । पूर्वांचल विकास बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि जन्मदिन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि जन्मदिन के बहाने क्षेत्र की जनता से एक साथ , एक स्थान पर मिलना संभव हो जाता है । जिसके कारण क्षेत्रीय जनता से व कार्यकर्ताओं से जीवंत संपर्क बना रहता है। जन्मदिन कार्यक्रम में उपस्थित सभी क्षेत्रीय जनता व कार्यकर्ताओं के प्रति मै हार्दिक शुभकामनाएं ब्यक्त करता हूं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, । जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, उधव सिंह उर्फ सोनू सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लालगंज,विनीत कुमार सिंह एडवोकेट,नीरज सिंह ,सोनू तिवारी,डब्बू तिवारी, अखिलेश मिश्र, विनोद राय ,यशवन्त सिंह सभापति चीनी मिल सठियांव, राकेश सिंह , अनुराग सिंह ब्लाक प्रमुख पल्हना डा0 सत्यप्रिय सिंह, उमेश सिंह उर्फ जयशंकर सिंह , सुनील सिंह डब्बू , ओमप्रकाश सिंह, रामदर्शन यादव , राजेश सिंह, आदित्य,अजय सिंह , रामनयन सिंह, चन्दू सरोज , इंद्राज चौहान,जेपी सिंह, अरुण सिंह, मिथिलेश सिंह, आदर्श राय, आनन्द राय , गौरव कुमार रघुवंशी , अजय जायसवाल , नित्यानन्द सिंह नितालु , रामजनम सेठ,रजनीश जायसवाल , आनन्द राय , संजय जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप शास्त्री व संचालन ऋषिकान्त राय ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button