जबलपुर में युवक का पिस्टल लहराते वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पिस्टल लहराता युवक, बेलखेड़ा थाना क्षेत्र का मामला

जबलपुर।सोशल मीडिया पर एक युवक का पिस्टल लहराते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक हाथ में लोडेड पिस्टल लेकर खुलेआम लहराता हुआ दिखाई दे रहा है।बताया जा रहा है कि यह वीडियो बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पावला का है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो की सत्यता और युवक की पहचान की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि युवक के पास पिस्टल लाइसेंसी है या अवैध।
इस मामले में एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button