Azamgarh news:सीमित समय, सुनहरा मौका: एसडीओ नीरज शेखर सिंह ने उपभोक्ताओं से योजना का लाभ उठाने की अपील की ,उपभोक्ताओं को मिल रही 50% तक की छूट

आजमगढ़: बिजली बिल राहत योजना में बड़ी सफलता, 6 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली

बिजली बिल राहत योजना से हजारों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, एसडीओ नीरज शेखर सिंह की सराहनीय पहल

आजमगढ़ जिले के मोहम्मदपुर एसडीओ कार्यालय द्वारा सरकार की बिजली बिल राहत योजना को पूरी गंभीरता और प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है। उपकेंद्र के साथ-साथ गांव-गांव कैंप लगाकर उपभोक्ताओं से सीधे संपर्क किया जा रहा है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। एसडीओ नीरज शेखर सिंह के कुशल नेतृत्व में अब तक लगभग 6 करोड़ रुपये का बिजली बिल जमा कराया जा चुका है,

जो योजना की सफलता को दर्शाता है।यह योजना तीन चरणों (1 दिसंबर से 28 फरवरी) में संचालित की जा रही है, जिसमें उपभोक्ताओं को ब्याज पूरी तरह माफ किया जा रहा है और मूलधन पर 15% से 25% तक की छूट दी जा रही है। आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं के लिए किस्तों में भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे कोई भी उपभोक्ता लाभ से वंचित न रहे।सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एसडीओ नीरज शेखर सिंह के निर्देशन में बिजली चोरी प्रकरणों का निस्तारण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि समय सीमित है और यह बिजली बिल से मुक्ति पाने का सुनहरा अवसर है, जिसे हर उपभोक्ता को जरूर अपनाना चाहिए।हर गांव में कैंप लगाकर, व्यापक प्रचार-प्रसार कर और व्यक्तिगत स्तर पर लोगों को जागरूक कर एसडीओ नीरज शेखर सिंह ने यह साबित किया है कि प्रशासनिक इच्छाशक्ति हो तो योजनाएं वास्तव में जनता तक पहुंच सकती हैं। उनकी इस सक्रिय और जनहितकारी कार्यशैली की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button