Azamgarh News: आर्मी में चयन होने पर ग्राम प्रधान अबू बकर खान ने आर्यन यादव का किया भव्य स्वागत

आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फरिहां निवासी वर्तमान बीडीसी कमलेश यादव के पुत्र आर्यन यादव का आर्मी में चयन होने पर ग्राम वासियों ने जोरदार स्वागत किया ग्राम प्रधान अबू बकर खान ने अपने गांव के होनहार लड़के आर्यन यादव का फूल माला पहना करके स्वागत किया ग्राम प्रधान ने ग्राम वासियों से कहा की अगर गांव का कोई भी बच्चा पढ़ना चाह रहा है और उसकी माली हालत ठीक नहीं है तो वह हमसे मिल सकता है और जो भी सहयोग होगा हम अपने पास से या अपने सहयोगियों के पास से उसको पूरा करेंगे और होनहार छात्रों को पूर्ण रूप से शिक्षित करने का काम करेंगे जिससे हमारे क्षेत्र एवं हमारे गांव का नाम रोशन हो । स्वागत समारोह में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान अबू बकर खान के अलावा कमलेश यादव, शौकत खान , खलीक अहमद खान,शुभम यादव,ओम प्रकाश यादव, हकीक खान, रूम्मू खान, अबुल कैश फैजी, मनोज कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण लोग मौजूद रहे



