Deoria news, युवा जो संगठन के नेतृत्व में निराश्रित एवं गरीबों को किया गया कंबल वितरण
युवा जोश संगठन के नेतृत्व में निराश्रित एवं गरीबों को किया गया कंबल वितरण।
देवरिया।
बरहज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बढ़या हरदो,एवं करायल उपाध्याय में निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों को ठंड से राहत पहुँचाने हेतु कंबल वितरण किया गया।
इस अवसर पर युवा जोश के बरहद विधानसभा प्रभारी अनमोल मिश्रा ने कहा कि संगठन का मात्र एक लक्ष्य है गरीबों की सेवा करना है, हम लोग गांव गांव में गरीबों को चिन्हित कंबल वितरण का कार्य कर रहे हैं मानव और मानवता की सेवा ही हमारा धर्म है। तहसील उपाध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि निराश्रित एवं गरीबों की सेवा करना पुनीत कार्य है जो युवा जोश संगठन , द्वारा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक सहायता पहुँचाना ही हमारा संकल्प और उद्देश्य है। कार्यक्रम में उपस्थित श्री सुरेंद्र उपाध्याय जी, मानस मिश्र,मृत्युंजय गुप्ता , श्री दीनानाथ उपाध्याय, श्री अमरनाथ उपाध्याय, केदार प्रजापति, श्री वीरेंद्र उपाध्याय व अन्य लोग उपस्थित रहे।



