Gazipur News : मखदुमपुर में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट पुरानी रंजिश बनी हिंसा की वजह,कई लोग गंभीर रूप से घायल
A land dispute in Makhdumpur turned bloody, with two parties fighting fiercely. An old rivalry sparked the violence, leaving several people seriously injured.
Gazipur News : मखदुमपुर में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट
पुरानी रंजिश बनी हिंसा की वजह,कई लोग गंभीर रूप से घायल
जखनियां
कोतवाली भुड़कुड़ा अंतर्गत ग्राम सभा हुसनपुर के मखदुमपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच रविवार की सुबह जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों पक्षों के कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले कई दिनों से जमीन को लेकर कहासुनी और झड़प चल रही थी जो सुबह खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंगद चौहान पुत्र सुरेंद्र चौहान एवं विपक्षी मारकंडे चौहान पुत्र सोमल चौहान के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था सुबह अचानक विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई मारपीट में दोनों पक्षों के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
सूचना मिलते ही भुड़कुड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया पुलिस ने घायलों को तत्काल चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है
इस संबंध में प्रभारी दीपक कुमार पाल ने बताया कि दोनों पक्षों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है मेडिकल के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है



