Jabalpur accident:पुलिस की तत्परता से सड़क हादसे में घायल दो लोगों की बची जान
Jabalpur accident: Due to the promptness of the police, the lives of two people injured in a road accident were saved.

जबलपुर पुलिस की तत्परता के चलते वाहन दुर्घटना में घायल हुए लोगों को समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध हो सका और उनकी जान बचाई जा सकी। मामला जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र कहां है जहां पर रॉयल आर्बिट होटल के पास एक मोटरसाइकिल एवं एक साइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे मोटरसाइकिल एवं साइकिल सवार दोनों ही जमीन पर गिर कर बुरी तरह से घायल हो गए और बेहोश हो गए। आपको बता दे कि यह बाईपास रोड का इलाका है जहां 24 घंटे भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। इस समय हाईवे इंटरसेप्टर कार्यवाही से लौट रहे सूबेदार रोहित एवं आरक्षक बलवेंद्र आरक्षक सानंद चौधरी एवं विपिन जैसे ही घायलों को सड़क पर पड़ा देखा तत्काल ही उन्होंने घायलों को भी सड़क से उठाकर सड़क के किनारे किया और पानी डालकर उन्हें होश में लाते हुए प्राथमिक उपचार प्रदान किया इसके बाद पुलिसकर्मियों द्वारा एंबुलेंस तथा निकटवर्ती थाना तिलवाड़ा में सूचना दी गई।सूचना पर पहुंची एम्ब्यूलेंस से दोनों घायलो को अग्रिम उपचार हेतु मेडिकल कालेज रवाना करते हुये मोटर सायकिल एवं सायकिल को थाना तिलवारा के सुपुर्द किया। आपको बता दे की मालवीय चौक में पदस्थ सूबेदार रोहित तिवारी एवं आरक्षक बलवेंद्र आरक्षक सानंद चौधरी और विपिन की तत्परता के चलते एक बहुत बड़ी अनहोनी घटने से बच गई। बरहाल दोनों घायलों का मेडिकल अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है जहां उनकी स्थिति सामान्य है घायल के परिजनों ने पुलिसकर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर समय पर भी नहीं पहुंचते तो शायद आज उनके परिजन जीवित न होते।
बाइट सूबेदार रोहित तिवारी
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



