Deoria news, कडे संघर्षों के बाद पीपा पुल, बनकर तैयार आवागमन शुरू
Deoria today news
कडे संघर्षों के बाद
पीपा पूल बनकर तैयार, आवागमन शुरू।
देवरिया।
बरहज विधानसभा क्षेत्र के दो जनपदों को जोड़ने वाला देवरिया मऊ पर पिपे का पुल बनकर तैयार हो गया है, बताते चलें कि विगत पिछले महीने से भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद मिश्रा ने जिला अधिकारी एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से पीपे के पूल को लगाए जाने की, मांग कर रहे थे जो आज बनकर तैयार हो गया है लोगों के आवागमन की सुविधा बहाल हो गई है इसकी खबर मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर पीपे के पुल का, निरीक्षण किया और आने जाने वाले लोगों से बातचीत कीया उन्होंने कहां की इसके लिए हम जिला अधिकारी और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से वार्ता की थी लोगों ने आश्वासन दिया था की 20 जनवरी तक पीपे का पुल बनकर तैयार हो जाएगा, जो आज बनकर तैयार हो गया है इसके निर्माण से परसिया दीवार, धर्मपुर देवार , बिशुनपुर देवार, के रहने वाले लोगों को आने-जाने की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इसके लिए जिला अधिकारी पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।



