Mumbai news:मोदी सरकार की योजनाएं समाज के आखिरी पायदान के व्यक्ति तक पहुंचाना है – वसीम खान

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
मुम्बई:सूफी संवाद महा अभियान के तहत मुंबई में दो दिन के प्रवास पर आए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने उत्तर पश्चिम ज़िला में अल्पसंख्यक समाज से संवाद किया उसके बाद अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष हुसेन पठाण के घर पर पहुँचकर उनके परिवार जनों से मुलाक़ात की उनके साथ मुंबई भाजपा
अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष वसीम ख़ान सूफ़ी संवाद के सह प्रभारी आबिद अली सहित मुंबई की कई मशहूर हस्तियाँ मौजूद रहीं। इस दौरान वसीम खान ने कहा कि मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के नेतृत्व में मोदी सरकार की योजनाओं को हम सभी को मिलकर पायदान पर खड़े आख़िरी व्यक्ति तक पहुंचाना है।
खान ने कहा आने वाले दिनों में मुंबई में सूफी संवाद के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास करेंगे क्योंकि सूफ़ी संवाद देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आह्वान है।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से मुस्ताक सय्यद, खालिद शेख, मेरी प्रितम,रफीक शेख यासीन शेख,डामनिक शहनवाज पठाण ,दिलीप जैन, अब्दुल्ला आमिर शेख शहेनाज खान,निगार शेख, पप्पू भाई इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button