MauNews:नदवासराय में 51सौ हनुमानचालीसा का हुआ पाठ। भंडारे में बड़ीसंख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादग्रहण किया
घोसी। मऊ। घोसी क्षेत्र के नदवासरायबाजार स्थित मां काली मंदिर के प्रांगण में बड़ी संख्या में उपस्थित सनातन धर्म प्रेमियों ने एक साथ सामूहिक 51सौ हनुमान चालीसा का पाठ कर विश्व कल्याण की कामना किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजित भंडारे में बड़ीसंख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादग्रहण किया।
नदवायसराय बाजार स्थित काली माता मंदिर के प्रांगण में मां काली सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में क्षेत्र वासियों द्वारा प्रतिवर्षो की भांति बृहस्पतिवार को सामूहिक कार्यक्रम आयोजित कर 51सौ हनुमान चालीसा पाठ का सस्वर पाठ किया गया। हनुमान चालीसा पाठ से पूरा बाजार भक्तिमय हो गया।
आयोजन समित के अंशु बरनवाल ने कहा कि यह हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन प्रतिवर्ष की तरह विश्वकल्याण के साथ क्षेत्र से सौहार्द, सूख, शांति के लिए आयोजित किया गया है। बड़ी संख्या में भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। बाद में सबके सहयोग से आयोजित प्रसाद भंडारे में बड़ीसंख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादग्रहण किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अंशु बरनवाल, धीरज दुबे, भोलू बरनवाल, रवि पटवा, आशीष, संजय उपाध्याय, पंकज मोदनवाल, श्यामसुंदर गुप्ता, चंदन गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।



