जबलपुर: कांग्रेस रैली के दौरान हथियार लहराने का मामला, राजा सोनकर पर FIR

पूर्व मंत्री के बेटे पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, वीडियो हुआ था वायरल

जबलपुर के बेलबाग थाना क्षेत्र में पूर्व मंत्री अंचल सोनकर के बेटे राजा सोनकर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस की रैली के दौरान अपने घर की बालकनी से हथियार लहराया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मंगलवार को बेलबाग के ब्यौहारबाग क्षेत्र से कांग्रेस कीरैली गुजर रही थी। इस दौरान राजा सोनकर अपने घर की बालकनी में रिवॉल्वर जैसा हथियार लहराते हुए दिखे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांचशुरू की।सीएसपी सोनू कुर्मी ने बताया जांच में यह बात सामने आई कि राजा सोनकर के पास पिस्टल या रिवॉल्वर का कोई वैध लाइसेंस नहीं है। बिना लाइसेंस हथियार रखने और सार्वजनिक प्रदर्शन करने के कारण पुलिस ने उन पर कड़ी कार्रवाई की है।बेलबाग पुलिस ने राजा सोनकर के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 के तहत एफ आई आर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे

की जांच कर रही है।

 

 

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button