Deoria news, युवा जोश संगठन द्वारा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन

युवा जोश संगठन द्वारा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह–2026 का भव्य आयोजन
देवरिया।
बरठा चौराहा ।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर युवा जोश संगठन / युवा जोश फाउंडेशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह–2026 का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ युवाओं की प्रतिभा को सम्मानित करना रहा। समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए मेधावी छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में , राजेश सिंह दयाल रहे।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री राजेश सिंह दयाल
(दयाल फाउंडेशन) द्वारा किया गया।
अपने संबोधन में राजेश सिंह दयाल जी ने कहा कि युवाओं को केवल नौकरी के पीछे भागने के बजाय आत्मनिर्भरता, कौशल विकास और समाज के लिए उपयोगी कार्यों की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उनके प्रेरक विचारों ने उपस्थित युवाओं को नई सोच और आत्मविश्वास प्रदान किया।
विशिष्ट वक्ता श्री रवि प्रताप सिंह जी
(पिता: स्वर्गीय अंशुमान सिंह — कीर्ति चक्र) ने जीवन के अनुभव साझा करते हुए अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण और निरंतर प्रयास के महत्व पर प्रकाश डाला।
मनोवैज्ञानिक सलाहकार प्रीति त्रिपाठी ने मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व विकास पर अपने विचार रखते हुए कहा कि व्यक्ति को सबसे पहले अपने आप से जीना और अपने आप से जीतना सीखना चाहिए। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही जीवन में सफलता की कुंजी है।
विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्य उपस्थिति
समारोह में प्रमुख रूप से
आंजनेय दास जी महाराज (अनन्त पीठाधीश्वर, आश्रम बरहज),
अजित मिश्रा (संरक्षक),
अरविंद कुमार (थाना प्रभारी, मईल), शंकर दयाल सिंह ,
बृजेश कुशवाहा ,
नारायण मिश्रा उपस्थित रहे।
युवा जोश संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता
कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा जोश संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। प्रमुख रूप से
अर्जुन दुबे जी (जिला अध्यक्ष, युवा जोश संगठन),
श्री अभिषेक मिश्रा (अध्यक्ष, सलेमपुर तहसील),
संकटमोचन तिवारी (अध्यक्ष, बरहज तहसील),
विकास सिंह,
विकास मौर्य (मुख्य प्रभारी, बरहज),
अनमोल मिश्रा (स्वतंत्र प्रभारी, बरहज विधानसभा), अजय दुबे,
नवनीत कुमार,शैलेंद्र प्रताप सिंह,रूप कुमार,
शमीम अंसारी, सावेज अहमद,सर्वेश पाण्डेय
मंडलेश्वर तिवारी,
अजीत मिश्रा (विकास अधिकारी, एलआईसी सलेमपुर),
विकास सिंह उपाध्याय ,
विरज बिहारी कुशवाहा ,
राजा उपाध्याय ,
आदित्य सिंह कुशवाहा ,
आदित्य तिवारी ,यथार्थ प्रताप सिंह ,विनित उपाध्याय ,कृष्ण मुरारी यादव राजेश कुमार गौतम (मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी) उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने युवा जोश संगठन के जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह–2026 की सराहना करते हुए आयोजन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button