Deoria news, ओमकार पांडे को काशी हिंदू विश्वविद्यालय का संस्कृत महामना अवार्ड 2025 मिला

ओंकार पाण्डेय को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का “संस्कृत महामना अवार्ड–2025” मिला ।
देवरिया।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी द्वारा वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित “संस्कृत महामना अवार्ड” देवरिया जनपद के लार विकासखंड अंतर्गत पटखौली ग्राम निवासी ओंकार पाण्डेय (ओंकार शास्त्री) को प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें संस्कृत भाषा में उत्कृष्ट निबंध लेखन हेतु गणतंत्र दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति द्वारा प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि ओंकार पाण्डेय, पटखौली ग्राम निवासी श्री शेषनाथ पाण्डेय के सुपुत्र हैं तथा वर्तमान में S.V.D.V. के विद्यार्थी हैं। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का “महामना अवार्ड” संस्कृत साहित्य एवं सृजनात्मक लेखन के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि के लिए दिया जाने वाला एक अत्यंत प्रतिष्ठित सम्मान है, जिसे प्राप्त करना गौरव की बात मानी जाती है।
ओंकार पाण्डेय की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, गुरुजनों एवं संस्थान में हर्ष का वातावरण है, बल्कि सम्पूर्ण देवरिया जनपद एवं क्षेत्र में भी गौरव की अनुभूति हो रही है। संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं नवाचारपूर्ण लेखन के प्रति उनकी निष्ठा भावी पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर स्वामी देवानंद संस्कृत महाविद्यालय मठ लार के शिक्षक आचार्य अजनाभ पाण्डेय ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गौरव का विषय साथ ही बधाई दिया ,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button