Mau news:घोसी में यूजीसी द्वारा पारित बिल के समर्थन में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Mau News: Advocates submitted a memorandum to the SDM in support of the bill passed by the UGC in Ghosi.

जिला ब्यूरो अशोक श्रीवास्तव
घोसी। मऊ। घोसी तहसील में अधिवक्ताओं द्वारा यूजीसी द्वारा पारित नियम के समर्थन में नारेबाजी करते हुए एक ज्ञापन एसडीएम न्यायिक सत्यप्रकाश को सौप कर कार्यवाही की मांग किया।
यूजीसी द्वारा पारित पिछड़ों के लिए बनाए गए नियम का समर्थन करते हुए बार अध्यक्ष शिव प्रकाश, महामंत्री जयहिन्द सिंह एवं अधिवक्ता राजेंद्र यादव ने कहा कि यूजीसी का नया नियम बहुत ही सराहनीय है। इसका हम सभी समर्थन करते है। यह नियम पिछड़ों को सुरक्षा प्रदान करेगी, भेद भाव समाप्त करेगी। इसका विरोध नहीं होना चाहिए।
ज्ञापन सौंपने वालों में तहसील बार अध्यक्ष शिवप्रकाश. महामंत्री जयहिंद सिंह, राजेंद्रयादव,महेंद्रसिंह,सूरज राजभर ,बाबूलाल, जेपी यादव,कैलाश ,नितिनराजभर ,मनोज राजभर ,धर्मेंद्रकुमार,अनिलभारती आदि अधिवक्ता शामिल रहे I



