Azamgarh News: जिला छय रोग अधिकारी पद से सेवानिवृत्त डॉ. वाई प्रसाद को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर दी विदाई

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ / टीबी केंद्र मंडलीय चिकित्सालय के जिला छय रोग अधिकारी आजमगढ़ डा. वाई प्रसाद के पद से सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी नन्हकू राम वर्मा, एडीशनल सी. एम. ओ. डॉ. उमा शरन , मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर पी जी आई आजमगढ़ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी. के. पटेल सहित अस्पताल के सभी कर्मी मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नन्हकू राम वर्मा ने डा. वाई प्रसाद को एक समर्पित और संवेदनशील चिकित्सक बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. वाई प्रसाद ने मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। जिला छय रोग अधिकारी डॉ. वाई प्रसाद को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में जिला छय रोग अधिकारी डॉ. वाई प्रसाद ने सभी सहयोगियों और क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरून राय ने किया। टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. के. पटेल, जिला उप छय रोग अधिकारी डॉ.वी. पी. सिंह , डॉ. आरती चेस्ट स्पेशलिस्ट सहित अन्य चिकित्सकों ने जिला छय रोग अधिकारी डॉ. वाई प्रसाद के कार्यकाल की सराहना की और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button