Azamgarh News:अलग-अलग #सड़क हादसों में पांच गंभीर, जिला अस्पताल रेफर।

Azamgarh News: Atraulia. Five serious in different road accidents, referred to district hospital.

अतरौलिया। अलग-अलग #सड़क हादसों में पांच गंभीर, जिला अस्पताल रेफर।

स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पहली घटना सिकंदरपुर के पास की है। भरसानी गांव निवासी रमई राजभर (65) पुत्र स्वर्गीय सुखदेव, काम समाप्त कर पैदल अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सिकंदरपुर के समीप पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रमई राजभर के दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर हो गया।

टक्कर मारने वाली बाइक पर सवार दीपक (27) पुत्र राम प्यारे तथा राहुल (24) पुत्र लालचंद, निवासी भोरमऊ थाना फूलपुर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रमई राजभर के दोनों पैरों में फ्रैक्चर और दीपक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार रमई राजभर अत्यंत गरीब हैं और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके परिवार में एक दिव्यांग बच्चा भी है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर है।

दूसरी घटना कबीरुद्दीनपुर के समीप हुई। आजमगढ़ से अंबेडकरनगर अपने घर लौट रहे बाइक सवारों के सामने सड़क पर अचानक नीलगाय आ गई और बाइक नीलगाय से टकरा गई, जिससे उस पर सवार हनुमान (45) पुत्र दुलार, उनकी पत्नी रंजना (40) तथा पुत्र बृजेश (26), निवासी बीबीरामपुर थाना जहांगीरगंज,अम्बेडकर नगर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दोनों हादसों के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोगों ने तेज रफ्तार और आवारा पशुओं पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button