Azamgarh news:सरकारी कार्य में बाधा व बस चालक-परिचालक पर जानलेवा हमला करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

Azamgarh news: Two accused arrested for obstructing government work and carrying out a deadly attack on the bus driver and conductor.

ठेकमा/आजमगढ़:थाना बरदह पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा बस चालक-परिचालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 1 फरवरी 2026 को प्रयागराज से गोरखपुर जा रही बस संख्या UP78KN0335 को भीरा क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा जबरन रुकवाया गया। आरोप है कि आरोपियों ने बस चालक से गाली-गलौज करते हुए बस का शीशा तोड़ दिया और चालक व परिचालक के साथ मारपीट की। इस दौरान परिचालक के बैग से लगभग 10 हजार रुपये व मार्ग पत्र भी छीन लिया गया तथा लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया गया।घटना के संबंध में परिचालक दीपक दीक्षित की तहरीर पर थाना बरदह में मुकदमा संख्या 36/26 अंतर्गत विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों द्वारा चालक-परिचालक पर प्राणघातक हमला किया जाना पाए जाने पर धाराओं में संशोधन किया गया।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 3 फरवरी 2026 को जौतीपुर मोड़ से अभियुक्त विनय कुमार सरोज निवासी परसौली, थाना बरदह तथा इन्द्रसेन राजभर निवासी रफीपुर, थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए माफी मांगी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पटेल, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव व कांस्टेबल पंकज यादव शामिल रहे। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button