Azamgarh news:मिशन शक्ति 5.0 की सफलता के पीछे डॉ. अनिल कुमार का मजबूत और मानवीय नेतृत्व
Azamgarh News: Dr. Anil Kumar's strong and humane leadership behind the success of Mission Shakti 5.0

आजमगढ़ :मिशन शक्ति 5.0
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के कुशल नेतृत्व में जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के हित में एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल की गई है। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय और आर्थिक संबल प्रदान करते हुए उनके चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटाई गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि केवल 30 दिनों के भीतर ₹9.37 लाख की भरण-पोषण धनराशि पीड़िताओं को दिलाई गई। वहीं अब तक 126 मामलों में कुल 23.00 लाख की राशि सीधे पीड़ित महिलाओं के बैंक खातों में प्रेषित की जा चुकी है।
यह अभियान महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। जनपद पुलिस की यह संवेदनशील एवं प्रभावी कार्यवाही न केवल कानून के प्रति विश्वास को मजबूत कर रही है, बल्कि समाज में सुरक्षा और सम्मान का भाव भी सुदृढ़ कर रही है।
मिशन शक्ति 5.0 के तहत आजमगढ़ पुलिस की यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक उदाहरणीय मॉडल बनकर उभरी है।



