Mau news:घोर में शिक्षाविभाग, प्रधान, जनप्रतिनिधियों की गोष्ठी में योजनाओं को लेकर समन्वय स्थापित की बात हुई

घोसी। मऊ। घोसी नगर स्थित ब्लॉक परिसर में प्रधान प्रधानाध्यापक संयुक्त संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि श्री सुनील गुप्ता क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा गोरखपुर रहे विशिष्ट अतिथि के तौर पर शैलेंद्र प्रकाश खंड विकास अधिकारी घोसी रहे।संगोष्ठी में डीबीटी, विद्यालय कायाकल्प, अन्य योजनाओं को लेकर चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि सुनील गुप्ता ने कहा वर्तमान सरकार परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प और शैक्षणिक गुणवत्ता हेतु प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार शिक्षा खासकर प्राथमिक शिक्षा, शिक्षकों एवं विद्यालयों में गुणवत्ता लाने के लिए तरह तरह के प्रोग्राम, योजनाएं चला रही है। इसका परिणाम है कि शिक्षा क्षेत्र में सुधार के साथ शिक्षकों को भी सम्मान प्राप्त हो रहा है।यदि किसी भी ग्राम सभा के ग्राम प्रधान,विद्यालय प्रबंध समिति और प्रधानाध्यापक संयुक्त रूप से प्रयास करें तो विद्यालय के चतुर्दिक विकास में सहायक होगा। विशिष्ट अतिथि शैलेश प्रकाश खंड विकास अधिकारी ने कहा की कायाकल्प के लिए हर संभव मदद की जाएगी और ब्लॉक के सभी विद्यालयों को 19 पर बिंदु पर संतृप्त किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक खंडशिक्षा अधिकारी घोसी धर्मेंद्रकुमार ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय में निपुण आकलन के माध्यम से गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जा रही है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाउपाध्यक्ष गिरीशनारायण राय, प्रधान संघ के ब्लॉक घोसी के अध्यक्ष राजेश कुमार, विवेक सिंह, रिजवानअहमद ,भूपेंद्र दीक्षित , इंद्रबहादुर सिंह, चंद्रशेखर , डॉ ब्रजेश यादव, एसआरजी अरविंद पांडे विवेक सिंह एआरपी रविंद्र यादव उमेश अभिषेक सिंह आदित्यआदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन बृजेश यादव ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button