आजमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल प्रबंधक की मौके पर मौत
Tragic road accident in Azamgarh, school manager dies on the spot

मुबारकपुर/आजमगढ़:मुबारकपुर मरवेल्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जाफर हैदर 38 वर्ष का सड़क हादसे में हुई मौत घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया मृतक के घर पर लगी मोहल्ले वासियों की भीड़ इकट्ठा हो गयी।जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी को डिलेवरी होनी थी जिसके चलते जमुड़ी के पास किसी अस्पताल में पत्नी भर्ती थी बुधवार को देर रात लगभग आठ बजे जाफर हैदर अपनी बाइक से अपने घर जारहे थे कि खुजिया के पास पहुँचे ही थे कि अचानक एक कार से टक्कर हो गयी जिसमें मौके पर ही मौत हो गयी जाफर हैदर की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी मोहल्ले के लोग सकते में आ गए मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हॉउस भेज दिया



