Gazipur News : लघु उद्योग व घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने वाला है बजट 2026-27 : कृष्ण बिहारी राय

Gazipur News : लघु उद्योग व घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देने वाला है बजट 2026-27 : कृष्ण बिहारी राय

जखनियां (गाजीपुर)।
जखनियां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत भवन में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा बजट चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी 2026 को प्रस्तुत किया गया बजट 2026-27 “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने वाला बजट है।
कृष्णबिहारी राय ने कहा कि यह बजट देश के समग्र विकास, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, महिलाओं के सशक्तिकरण, सीमाओं की सुरक्षा तथा व्यापारियों को नए उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित करने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा उद्योगों को बढ़ावा देने, उद्यमियों को वित्तीय सहायता देने तथा व्यापार को सुगम बनाने के लिए विभिन्न कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बजट में कैंसर की दवाओं को सस्ता करने, इलेक्ट्रिक व्हीकल, सोलर एवं ग्रीन एनर्जी को आम लोगों के लिए किफायती बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।
बजट की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि
इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बजट बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ किया गया है, जिससे सड़कों, रेलवे और हाईवे का विस्तार होगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
देश की सुरक्षा के लिए ₹7.85 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत अधिक है।
ग्रामीण विकास और योजनाओं के लिए ₹2.73 लाख करोड़ का आवंटन किया गया है।
व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि विश्व के 195 देशों में भारत का बजट पांचवें स्थान पर है, जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में यूपीए सरकार के समय जहां बजट ₹16 लाख करोड़ था, वहीं आज यह बढ़कर ₹53 लाख करोड़ हो गया है।
कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश पिछड़ा आयोग के सदस्य मुराहू राजभर, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, राजेश सोनकर, आलोक पंकज तिवारी और लालजी गोंड ने भी संबोधित किया। इस दौरान व्यापारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह सिंटू, अशोक चौहान, धर्मवीर राजभर, उमाशंकर यादव, प्रशांत सिंह, पंकज सिंहा, उमाशंकर राजभर, दयाशंकर सिंह, शिवकांत, राम रतन कुशवाहा, रामाधार गुप्ता, नंदू गुप्ता, विनय सिंह, सुनील सिंह, दशरथ चौहान, शिवपूजन चौहान, सदानंद राम, रमाकांत राम, शिव सिंह, उमेश वर्मा, मुकेश वर्मा, दीपक गुप्ता, धर्मेंद्र चौरसिया, अजय सिंह, लाल बहादुर चौहान, राजेश शर्मा, अरविंद चौहान, सिक्की अंसारी, बंटी अंसारी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख व्यवसायी अशोक जायसवाल ने की तथा संचालन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button