Azamgarh News:बरदह इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में हुआ वृक्षारोपण, 15 पौधे लगाए गए

बरदह इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में हुआ वृक्षारोपण, 15 पौधे लगाए गए

 

बरदह, आजमगढ़।बरदह स्थित इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल के परिसर में शनिवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण और विद्यालय को हरित बनाने के उद्देश्य से इस दौरान 15 पौधे लगाए गए।

 

कार्यक्रम के दौरान बरदह के ही संजय राय द्वारा विद्यालय को 15 पौधे भेंट किए गए। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर परिसर में पौधारोपण किया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज राय ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए इस तरह के कार्य बहुत सराहनीय हैं। उन्होंने विजय राय के सहयोग की सराहना करते हुए बच्चों को भी प्रकृति से जोड़ने पर बल दिया।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने पौधों की देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button