Azamgarh news:सड़क से लेकर बाजार तक सरायमीर पुलिस की पैनी नजर, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

Azamgarh,पैदल गश्त और वाहन चेकिंग से सरायमीर थाना क्षेत्र में लौटा अमन-चैन

 थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश चौबे संदीप दीवानों की चेकिंग करते: फोटो 

आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर एक सकारात्मक और सराहनीय बदलाव देखने को मिल रहा है। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखने के उद्देश्य से सरायमीर थाने की पुलिस द्वारा लगातार सघन वाहन चेकिंग एवं बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन का अभियान चलाया जा रहा है।गौरतलब है कि जब से थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे ने सरायमीर थाने का कार्यभार संभाला है, तब से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता साफ तौर पर दिखाई देने लगी है। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नियमित रूप से पैदल गश्त, सघन वाहन चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई कर पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इसके साथ ही बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों का गहन सत्यापन कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है।पुलिस की इस सतर्कता और मुस्तैदी से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और अपराधियों में पुलिस का खौफ साफ दिखाई दे रहा है।सरायमीर थाने की पूरी पुलिस टीम और थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे की यह कार्यशैली निश्चित रूप से प्रशंसा के योग्य है। क्षेत्र की जनता को उम्मीद ही नहीं, बल्कि विश्वास है कि इसी तरह की सक्रिय और ईमानदार पुलिसिंग से सरायमीर थाना क्षेत्र और अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button