Azamgarh news:जिला बदर अवधि का उल्लंघन करने वाला अपराधी गिरफ्तार

Azamgarh news: Criminal who violated the district banishment period arrested

आजमगढ़।थाना अतरौलिया पुलिस ने जिला बदर की अवधि का उल्लंघन करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आजमगढ़ द्वारा 06 माह के लिए जिला बदर किए गए अपराधी ओमप्रकाश निषाद द्वारा आदेश का उल्लंघन किया जा रहा था।आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को उपनिरीक्षक जफर अयूब मय पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर अभियुक्त ओमप्रकाश निषाद पुत्र रामपूजन निषाद, निवासी ग्राम वैशपुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, अपने ग्राम में निवास कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को लगभग 12:45 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 57/26 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंतर्गत थाना अतरौलिया में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार चालान माननीय न्यायालय भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्त ओमप्रकाश निषाद (उम्र लगभग 50 वर्ष) का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ में मारपीट, धमकी, बलवा एवं अन्य गंभीर धाराओं में कुल चार अभियोग पूर्व से पंजीकृत हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जफर अयूब एवं कांस्टेबल धन्नू यादव शामिल रहे।पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button