Deoria news, दिव्यांग जनों की कला एवं कौशल को प्रोत्साहन देने हेतु प्रदर्शनी आयोजित

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

दिव्यांगजनों की कला एवं कौशल को प्रोत्साहन देने हेतु प्रदर्शनी आयोजित।
देवरिया।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से वैष्णवी सेवा शिक्षण संस्थान, उमानगर देवरिया द्वारा राज्य निधि के अंतर्गत दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित उत्पादों, कलाकृतियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रदर्शन हेतु दो दिवसीय ‘दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी’ का आयोजन 10 से 11 फरवरी 2026 तक राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) परिसर में किया गया।
प्रदर्शनी का समापन बुधवार को उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, गोरखपुर मंडल अनुप कुमार सिंह द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में कुल 12 स्टॉल लगाए गए, जिनमें दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, सजावटी वस्तुएं एवं अन्य उपयोगी सामग्रियों का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दिव्यांगजनों की प्रतिभा को नया आयाम मिला। प्रतिभागियों ने गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी कला का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों की सराहना प्राप्त की।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला सेवायोजना अधिकारी, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा, प्रधानाचार्य राजकीय मूक-बधिर बालिका इंटर कॉलेज कुशीनगर सहित गोरखपुर एवं देवरिया जनपद की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी संस्थाओं द्वारा अपने-अपने स्टॉल पर दिव्यांगजनों द्वारा तैयार उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों एवं संस्थाओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button