आजमगढ़:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़:तरवा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने थाना तरवां पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी विकाश यादव पुत्र पारस यादव ग्राम खजुरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ द्वारा शादी का झांसा देकर वादिनी/पीड़िता के साथ एक वर्ष से शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया तथा शादी करने के लिये कहने पर गाली गुप्ता देना व जान में मारने की धमकी दी गयी, के सम्बन्ध में बृहस्पतिवार को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 0006/2024 धारा 376,504,506 भादवि व 3/4पाक्सो एक्ट भादवि एक्ट बनाम अभियुक्त विकाश यादव पुत्र पारस यादव ग्राम खजुरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया है। थानाध्य़क्ष रामप्रसाद बिन्द बृहस्पतिवार को मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अभियुक्त विकाश यादव पुत्र पारस यादव ग्राम खजुरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ को उसके घर से ग्राम खजुरा से दोपहर लगभग 1.20 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस मे लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button