आजमगढ़:पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय रामबचन यादव की पत्नी का हुआ निधन, शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा ताँता

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट: राहुल पांडे

गंभीरपुर /आजमगढ़।ब्लॉक मुहम्मदपुर के ग्राम पंचायत बैराडीह उर्फ गंभीरपुर निवासी पूर्व प्रधान सुनील यादव की माता पूर्व प्रधान रामदुलारी यादव उम्र 70 वर्ष पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख राम बच्चन यादव का निधन आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार की रात्रि में लगभग 1:00 बजे हो गया। निधन के बाद उनका शव उनके पैतृक आवास पर लाया गया जहाँ से उनका अंतिम संस्कार वाराणसी में किया गया।
उनके निधन की सूचना पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा । शोक संवेदना व्यक्त करने वाले में मुख्य रूप से पूर्व विधायक आदिल शेख, पूर्व जिला पंचायत सदस्य इकबाल उर्फ चुन्नू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनयन यादव, बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिप्रकाश मास्टर ,भाजपा नेता विजय मिश्रा,सपा दीदारगंज विधान सभा अध्यक्ष रामाश्रय चौहान, मनीष राय , समाजसेवी विनीत राय, प्रधान संतोष कुमार , जुल्मधारी यादव ,मंतोष यादव, इंजीनियर संजय यादव, भोरिक यादव, शशिकांत उपाध्याय, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरसिंह यादव, ग्राम रोजगार सेवक दुर्गेश यादव, बाबूराम यादव, मेवा लाल यादव ,राम सुधार सरोज ,वीरेंद्र पाठक, इंद्रेश राय ,शाह फैसल, धीरज राय ,राम अवध यादव, नीरज मौर्या, रामरूप यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button