आजमगढ़:ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की सुनी गई समस्याएं,मौके पर हुआ निदान

सुपर फास्ट टाइम्स से रोशन लाल की रिपोर्ट

बिलरियागंज/आज़मगढ़:विकासखंड हरैया के ग्राम पंचायत रौनापार की बैठक ग्राम चौपाल पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान विजय कुमार की अध्यक्षता में हुई । रौनापार ग्राम सभा की आबादी 5000, मतदाता 2017 ,आवास लाभार्थी 24, शौचालय 500 लोगों का बनाया गया। नाली खंड़ंजा का कार्य पूर्ण कर लिया गया बताया गया। 400 लाभार्थी लोगों को वृद्धा विधवा विकलांग पेंशन दी जा रही है ।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ 700 लोगों को मिल रहा है, 700 राशन कार्ड धारक है। ग्राम प्रधान बिजय कुमार ने कहा कि आर आर सी सेंटर का निर्माण चल रहा है। ओडीएफ का कार्य पूरा है । एडियो पंचायत राणा सिंह ने राशन व पेंशन से संबंधित महिलाओं का निराकरण मौके पर ही कराया। सचिव नवनीत कुमार ने बताया कि जिन लोगों का किसान सम्मान निधि आवास बकाया है वह अपनी सूची तत्काल दे दें और उनका किसान सम्मन निधि आवास को प्रगति पर लाया जाए और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाए ।रौनापार ग्राम पंचायत में ही रौनापार थाना है ।आयुर्वेद अस्पताल की भी सुविधा गांव में दी जा रही है। पात्र लाभार्थी व्यक्तियों को योजनाओं को लाभ दिया जा रहा है। गांव में पेट्रोल पंप से लेकर गैस एजेंसी तक की सुविधा उपलब्ध है। चौपाल में मुख्य रूप से पेंशन और किसान सम्मन निधि की बात जोरों पर उठी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button