Azamgarh News: होली व रमजान को लेकर बिलरियागंज थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना परिसर में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, सभासदों सहित विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली और रमजान दोनों ही आस्था, भाईचारे और सामाजिक एकता के प्रतीक पर्व हैं। उन्होंने हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों से आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या आपसी मतभेद को बढ़ावा न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
थाना प्रभारी ने बताया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जाएगी तथा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में अपने पर्व मना सकें। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ समाज के हर जिम्मेदार नागरिक की भी जिम्मेदारी है।
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि बिलरियागंज की पहचान हमेशा आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब के रूप में रही है, जिसे हर हाल में कायम रखा जाएगा।इस मौके पर पूर्व चेयरमैन मो.आरिफ,सागर सिंह, दुर्गा गुप्ता,तुफेल,रमन्टू उपाध्याय,दिपक मिश्र, शैलेंद्र तिवारी, इसरार खान, कुर्बान आजमी, रिजवान अहमद, आर के पासवान, राधेश्याम चौहान, आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि एसएसपी आजमगढ़ के आदेशानुसार होली के पर्व पर किसी भी मारपीट में तीन टाका से ऊपर लगने पर मारने वाले के ऊपर सीधे धारा 307 कायम होगी।
अंत में सभी लोगों ने एक स्वर में क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी प्रेम बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक सकारात्मक माहौल और सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button