Azamgarh news :युवती को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

युवती को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना बिलरियागंज पर प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया कि अभियुक्त शाकिब द्वारा नाबालिग लड़की को अपने साथ भगा ले जाया गया था। तत्पश्चात पारिवारिक परिस्थितियों के बीच लड़की द्वारा आत्मघाती कदम उठा लिया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 42/26 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 23.02.2026 को उ0नि0 रतन सिंह पटेल मय हमराह द्वारा क्षेत्र में चेकिंग/तलाश वांछित अभियुक्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर श्रीनगर सियरहा अंडरपास के पास से अभियुक्त शाकिब पुत्र मोहम्मद आसिफ निवासी पाती खुर्द थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष को समय करीब 09:15 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button