Azamgarh News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव रमेश चंद्र दुबे के नेतृत्व में हुई ब्राह्मण महासभा

रिपोर्ट सुमित उपाध्याय अहरौला।

आजमगढ़ जनपद के अहिरौला स्थित जनता इंटर कॉलेज में आज सुबह 11:00 बजे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित समरसता महारैली में पार्टी के प्रदेश महासचिव रमेश चंद्र दुबे की नेतृत्व में हजारों की संख्या में ब्राह्मणों ने शंखनाद कर कार्यक्रम को सफल बनाया । शंखनाद कार्यक्रम के आयोजन प्रदेश महासचिव रमेश चंद दुबे ने कहा कि इसी मैदान से 2027 का आगाज शुरू हो गया ब्राह्मणों ने शंख बजा करके या प्रमाण दे दिया कि आगामी चुनाव में प्रदेश में माननीय ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तीसरी बार मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी बनेंगे।ब्राह्मण ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया ब्राह्मणों ने आज तक जिस भी सभा और रेलिया में हिस्सा लिया है वह सफल ही रही है सपा को आजमगढ़ से साफ करने के लिए ओमप्रकाश राजभर द्वारा इस महा रैली का आयोजन किया गया एक दशक से टूटी जर्जर रोड की कायाकल्प के लिए हमारी पार्टी कटिबद्ध थी जिसका बजट आ चुका है इसी माह के अंत में रोड का कार्य शुरू हो जाएगा उन्होंने सभी ब्राह्मण का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि ब्राह्मणों का हित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में सुरक्षित है शंखनाद कार्यक्रम लोगों की आस्था एवं उत्साह का केंद्र बना रहा कार्यक्रम में लगभग 2 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया भीड़ के करण लगभग 10 किलोमीटर तक जाम लग रहा रैली पूरी चर्चा का केंद्र बनी रही
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि में सभी ब्राह्मणों को सम्मानित किया हजारों की संख्या में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने ब्राह्मणों का सम्मान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button