Azamgarh News: मिशन शक्ति एवं साइबर क्राइम जागरूकता को लेकर ग्राम पंचायत ज़मीन पड़री भीमबर में संयुक्त चौपाल का आयोजन

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

मिशन शक्ति एवं साइबर क्राइम जागरूकता को लेकर ग्राम पंचायत ज़मीन पड़री भीमबर में संयुक्त चौपाल का आयोजन

आजमगढ़ जनपद के थाना बिलरियागंज अन्तर्गत ग्राम ज़मीन पड़री भीमबर में मिशन शक्ति अभियान एवं साइबर क्राइम जागरूकता के अंतर्गत संयुक्त चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री विवेक त्रिपाठी* के निर्देशन में, थानाध्यक्ष श्री सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व एवं महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्री वकील सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। चौपाल के दौरान महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा महिला हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जागरूक किया गया। महिला मुख्य आरक्षी जानकी सिंह, महिला आरक्षी रंजू यादव, आरक्षी सर्वेश कुमार, वीरेंद्र कुमार सरोज एवं शिवम शर्मा द्वारा महिला सुरक्षा से संबंधित टोल फ्री नंबरों की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए।
साइबर जागरूकता सत्र में साइबर अपराधों के नवीन तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित ग्रामीणों को विशेष रूप से निम्न बिंदुओं पर जागरूक किया गया—अज्ञात कॉल/मैसेज से सावधानी, OTP साझा न करना, फर्जी लिंक से बचाव, सोशल मीडिया सुरक्षा, सुरक्षित डिजिटल भुगतान, फर्जी नौकरी/लोन ऑफर से सतर्कता, अनजान ऐप इंस्टॉल न करना तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल *1930 हेल्पलाइन* या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों से अपील की गई कि वे स्वयं सतर्क रहें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी महिला एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही तथा इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button