Azamgarh News: आटा चक्की में पट्टीदारों ने लगाई आग, लाखों का नुकसान*

पवई (आजमगढ़) आपसी रंजिश के चलते पट्टीदारों द्वारा आटा चक्की में आग लगा देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पवई थाना क्षेत्र के अहिलासपुर गांव निवासी स्वतंत्रवीर सिंह की आटा चक्की घर से कुछ दूरी पर पास संचालित होती है। आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर पट्टीदारों से लंबे समय से कहासुनी चल रही थी। इसी रंजिश में देर रात आरोपियों ने चक्की में आग लगा दी। आग लगने से मशीन, मोटर व अन्य सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष पवई राकेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button